Posts

Showing posts from January, 2023

news of educations

  BSEB 12th Exam Paper Leak: परीक्षा शुरू होते ही वायरल हुआ गणित का प्रश्न पत्र, शिक्षा विभाग में हड़कंप मुजफ्फरपुर में परीक्षा शुरू होने के दस मिनट बाद सुबह 940 बजे प्रश्न पत्र वायरल होने की बात कही जा रही है। पहली पाली की परीक्षा 930 बजे शुरू हुई थी। मोतिहारी में परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्न पत्र के वायरल होने की बात भी सामने आई है। पटना, जागरण डिजिटल डेस्क।  बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन ही सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र वायरल हो रहा है। बुधवार की सुबह 9.30 बजे से पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई है। परीक्षा शुरू होने के दस मिनट बाद ही सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र वायरल हो रहा है। सबसे पहले मुजफ्फरपुर से प्रश्न पत्र लीक होने की खबर सामने आई। उसके बाद मोतिहारी में भी गणित का प्रश्न पत्र वायरल हो रहा है।  बता दें कि बुधनार को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा दो पालियों में शुरू हुई। प्रथम पाली में गणित की परीक्षा दी जा रही है। वहीं दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा होगी। कड़ी निगरानी के बीच कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर बोर्ड की तरफ से लगातार दावे किए जा रहे थे...